सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुर की हर पंचायत में लगाएगी योग शिविर : नवीन शर्मा ।

सर्वजन कल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने जारी प्रेस नोट में कहा कि योग करने से हमारा शरीर रोग मुक्त रहता है उन्होंने कहा की समाज को रोग मुक्त करने के लिए सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुर की हर पंचायत में योग शिवरों का आयोजन कर रही है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजन कल्याण सभा द्वारा हमीरपुर

की दो ग्राम पंचायतों जंगल रोपा और डिडवीं टिक्कर और वार्ड न 10 में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और इन शिविरों में लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है

 

नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योगा को विश्वस्तरीय पहचान दिलाई है और आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है

 

नवीन शर्मा ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन का अभ्यास नहीं है अगर हम नियमित रूप से योग करेंगे तो योग से हमारे जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को जरुर महसूस करेंगे।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना जरूरी होता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि

आजकल की व्यस्तम जीवन की वजह से लोगों के पास योग और व्यायाम करने का समय नहीं है। लेकिन कोरोना काल में लोगों ने योग के महत्व को अच्छे से समझा है इस दौरान लोगों ने अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग का सहारा लिया और अगर नियमित रूप से योग किया जाए, तो हम शारीरिक और मानसिक तौर से हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजन कल्याण सभा आने वाले समय में हमीरपुर की हर पंचायत में योग शिविरों का आयोजन करेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!