चंडीगढ़ में एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की आत्महत्या, मृतकों में 3 बच्चे भी, वजह भी हैरान करने वाली

चंडीगढ़ के साथ सटे पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपत्ति, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली कि सेक्टर 27 के मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में पड़े हंै। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!