ब्रेकिंग न्यूज श्याम भगत नेगी या तिवारी, हिमाचल का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कौन?

विमल नेगी केस सीबीआई को जाने के साथ ही नए डीजीपी को लेकर रेस शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ने इस पद के लिए नया पैनल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। इसमें सबसे सीनियर आईपीएस श्याम भगत नेगी का नाम भी है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी अभी भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव में पद पर तैनात हैं। गृह विभाग ने डीजी रैंक में मौजूद सभी अफसरों के नाम आगे भेज दिए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ दो अफसरों की कंसेंट फाइल पर लगी है, जिनमें से एक श्याम भगत नेगी भी हैं। इसलिए इन्हें अब तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। नेगी के अलावा 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के नामों पर भी विचार हो सकता है।

अब प्रदेश सरकार संघ लोक सेवा आयोग के साथ मिलकर नए डीजीपी को लेकर अंतिम फैसला लेगी। इस तीनों आईपीएस अधिकारियों में से हिमाचल में अभी 1993 बैच के अशोक तिवारी ही राज्य में हैं। साल 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ती पर हैं। वैसे श्याम भगत नेगी से सीनियर तपन कुमार डेका और एसआर ओझा हैं। डेका को अभी आईबी में एक्सटेंशन मिल गई है और एसआर ओझा चार दिन बाद यानी 31 मई को रिटायर होंगे। जबकि आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार अगर श्याम भगत नेगी को डीजीपी बनाती है तो वह 10 महीने तक प्रदेश के डीजीपी रहेंगे। वर्तमान डीजीपी डॉक्टर अतुल वर्मा भी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। इनको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 2 साल का कार्यकाल देने के लिए एक फाइल चल रही थी, जिस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!