प्रदेश भर में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों अनिश्चितकालीन की हड़ताल, पर

प्रदेश भर के 108 व 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। हड़ताल के चलते आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका के बीच प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की है।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश कुमार ने कहा की, जिन मांगों को लेकर जीवन के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं वह हैं, सरकारी नियमों के तहत न्यूनतम वेतन का भुगतान, 12 घंटे की ड्यूटी के बाद डबल ओवरटाइम भत्ता, सभी कर्मियों को नियमित छुट्टियों का प्रावधान, गाड़ियों का रखरखाव व बीमा सुविधा, बीमारी के दौरान पूर्ण वेतन, हर साल वेतन में 10% की वृद्धि हो , ईपीएफ समस्याओं का समाधान और श्रम कानूनों का पालन हो।

*हड़ताल का असर, प्रशासन की तैयारी:*
कर्मचारियों ने मंगलवार रात 8 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है और चाबियाँ अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी हैं। हमीरपुर जिले में 10-10 एंबुलेंस (108 व 102) सेवाएँ दे रही हैं, जिनमें 55 कर्मचारी तैनात हैं। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज व ब्लॉक स्तर के अस्पतालों ने अपने स्टाफ को एंबुलेंस सेवाओं में लगाया है।

*प्रशासन सतर्क, सेवाएँ बरकरार: रमेश भारती*
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालाँकि, कर्मचारी बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

यदि यह हड़ताल लंबी खिंचती है, तो आम जनता को परेशानी हो सकती है। प्रशासन व कर्मचारियों के बीच वार्ता जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!