विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के तीन युवक ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती

पंजाब के तीन युवकों को ईरान में किडनैप करने का मामला सामने आया है। किडनैपरों ने वीडियो परिवार वालों को वीडियो कॉल कर फिरौती में करोड़ों रुपए मांगे हैं। किडनैप हुए तीनों युवक पंजाब के संगरूर, एसबीएस नगर और होशियारपुर जिला के रहने वाले हैं। इन तीनों ही युवकों को दिल्ली से वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ईरान भेजा गया था। परिजनों के अनुसार 1 मई से युवकों का परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ।

वीडियो कॉल में युवक रस्सियों से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। युवकों के शरीर पर कट के निशान हैं और गले पर चाकू रखा हुआ दिखता है। किडनैपर कभी 55 लाख तो कभी एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। वहीं, युवकों को विदेश भेजने वाला एजेंट फरार है। युवकों के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों की मांग पर भारतीय दूतावास ने ईरान की सरकार से तीनों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द खोजने की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!