साथी” अभियान के तहत मंडी में समिति का गठन निराश्रित बच्चों की पहचान कर आधार नामांकन व कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाएगी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ”साथी” के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। यह अभियान 26 मई से 26 जून 2025 तक संचालित होगा, जिसका उद्देश्य उन निराश्रित (बेसहारा) बच्चों की पहचान करना है जिनका अब तक आधार नहीं बना या इसमें कोई समस्या आ रही है।

 

अभियान में आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और पैरा लीगल वालंटियर्स की सहायता से ऐसे बच्चों का डेटा एकत्र कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भी सभी बाल सरंक्षण संस्थानों का सर्वे कर आवश्यक जानकारी प्रदान करने को कहा गया है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को आधार नामांकन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा अपनी कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी बेसहारा बच्चे की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के ध्यान में लाए ताकि उसे साथी अभियान का लाभ पहुंच सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!