ब्रेकिंग न्यूज देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव केस 1200 पार, 12 की मौत

भारत । देश में एक बार फिर कोरोना वायरस सक्रिय होता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह तक भारत में एक्टिव केस की संख्या 1200 से अधिक पहुंच गई है, जबकि वायरस की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान है।

 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 5 और राजस्थान में 7 नए संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में संक्रमितों की कुल संख्या 39 हो गई है, जिनमें डेढ़ महीने और दो महीने के दो बच्चे भी शामिल हैं। जयपुर में सबसे अधिक 17 केस दर्ज हुए हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मौतों में भी वृद्धि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने अस्पतालों में विशेष कोविड वार्ड बनाए हैं और संक्रमित मरीजों को अलग रखा जा रहा है ताकि अन्य मरीजों में संक्रमण न फैले।

 

राज्य सरकारों ने कोविड को लेकर नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं। लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!