विद्युत उपमंडल साईगलू में 3 जून को बिजली रहेगी बंद

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू विनीत ठाकुर ने बताया कि 3 जून को 33/22 केवी विद्युत उपकेंद्र साईगलू की नियमित वार्षिक परिक्षण का कार्य सुरक्षा एवं निरीक्षण टीम द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के दृष्टिगत साईगलू विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले गांव साईगलू, गोखड़ा, बीर, कोटली, भरगांव, कड़कोह, कसाण, सदयाणा, साई, पपराहल, बग्गी, बटाहर, सेहली, लोट, तल्याहड़, रंधाड़ा, पधियूं, तांदी, पतरौण, बीर, यलाग, सदोह, तरनोह, धंयारी, बरयारा, समराहण, सुरारी, सैण, अलग, कोट, कून, डवाहण, लागधार, सताहण तथा खलाणु  में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!