बाइक पर मंदिर में भंडारे को जा रहे थे दो नाबालिग, बीच रास्ते में हो गया हादसा, दोनों की मौत

पांवटा साहिब में आज रविवार को बेहद दुखद हादसा पेश आया। यहां क्यारदा गांव के समीप अमरगढ़ पुरुवाला नहर रोड पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग क्यारदा गांव के रहने वाले थे, जिनमें से एक की उम्र 15 साल और दूसरी की 13 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 साल उम्र का किशोर बाइक चला रहा था।

हादसे के समय दोनों नाबालिग पास ही एक खेड़ा मंदिर में भंडारे में जा रहे थे। इस दौरान नहर के किनारे बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क के साथ खड़े एक पेड़ से टकरा गई। दोनों नाबालिकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। गंभीर चोटों के कारण एक लड़के की मौत घटनास्थल पर यह हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे लड़के को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दूसरे नाबालिक ने भी दम तोड़ दिया। दो नाबालिकों की आकस्मिक मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है।

उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। माजरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों नाबालिकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!