मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है, ताकि देश के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में इस पवित्र स्थान पर शीश नवाने पहुंचने वाले हज़ारो श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में नई फायर पोस्ट की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण कार्य 5.36 करोड़ रुपये की लागत से आगामी 15 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना में फायर टेंडर के लिए पार्किंग क्षेत्र तथा स्टाफ क्वार्टर भी होंगे। उन्होंने बीएसएनएल इंजीनियरिंग विंग को परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक संजय रतन, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डीआईजी अभिषेक दुल्लर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!