उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मंडी अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के विभाजन एवं पुनर्गठन के उपरांत जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रारूप सूची पंचायत समिति तथा सभी ग्राम पंचायतों के कार्यालय सूचना पट पर लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को प्रारूप में प्रकाशित परिसीमन के संबंध में कोई आक्षेप हो तो वह सात दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपने आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।
