राज्यसभा सांसदों ने हमीरपुर को 32 लाख किए जारी, विधायक आशीष ने जताया आभार

हमीरपुर । विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश के तीनों राज्यसभा सांसदों का हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को बजट जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। आशीष शर्मा ने कहा कि उनकी अनुशंसा 

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के लिए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने 10 लाख, इंदु गोस्वामी ने 11 लाख एवं डॉ सिकंदर कुमार ने भी 11 लाख विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी किए हैं। विधायक ने कहा कि इन कार्यों के एस्टीमेट हाल ही में उन्होंने तीनों सां सदों को भेजे थे, जिस पर उन्होंने अपनी मोहर लगाई है और राशि जारी की है। कुल 32 लाख रुपए सांसद निधि से जारी किए गए हैं। उन्होंने तीनों सांसदों का उनकी संस्तुति पर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के लिए सांसद निधि से बजट जारी करने हेतु आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द आगामी प्रक्रिया शुरू कर इन कार्यों को पूर्ण किया जाए। ताकि क्षेत्र की जनता को इनका लाभ मिल सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!