शुल्क सरकार बनी सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन के बजाए कांग्रेस सरकार में हो रहा है व्यवस्था पतन : नवीन शर्मा ।

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन नवीन शर्मा ने जारी प्रैस नोट में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार अस्पतालों में पर्ची पर 10 रुपए का परामर्श शुल्क लगाकर जनता से मजाक कर रही है। 

इससे प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि सुखू सरकार के मन में जो भी आता है, उस पर शुल्क लगा दिया जाता है।

नवीन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर टैक्स लगाया। इसके बाद पानी, बिजली और परिवहन सब महंगा कर दिया और अब जो मरीज स्वास्थ्य सुविधा लेने अस्पताल जा रहे हैं, उनकी पर्ची पर 10 रुपए का शुल्क लगा दिया है यह हिमाचल प्रदेश की गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है ।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में आयुष्मान एवं हिमकेयर योजना को शुरू करके जनता को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की थी परन्तु दुख इस बात का है कि आज वो योजनाएं मुख्यमंत्री सुखू की सरकार ने बन्द कर दी हैं ।जो इलाज भाजपा सरकार के समय मुफ्त होता था वो आज भारी भरकम राशि का भुगतान कर के प्रदेश वासियों को करवाना पड़ रहा हे।

 

नवीन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में नि:शुल्क उपचार के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया है चाहे वो आयुष्मान योजना हो या अन्य बाकी योजनाएं हो । उन्होंने आरोप लगाया कि सुख की सरकार अब लोगों को दुख देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीमारी से ग्रस्त होकर यदि व्यक्ति अस्पताल जाता है और जो टेस्ट बीजेपी सरकार के समय मुफ्त होते थे अब उन पर भी कांग्रेस सरकार शुल्क लगा रही है यह बहुत ही शर्मनाक है ।

 

नवीन शर्मा ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन की सुख की सरकार हिमाचल प्रदेश के लिये पतन की सरकार बन के रह गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!