एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

भोरंज 05 जून। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने वीरवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली नौंवीं मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे भूकंप का अलर्ट जारी होने के बाद विभिन्न स्थानों से प्राप्त नुक्सान की रिपोर्ट और इन स्थानों पर स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया के आधार पर बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए तुरंत स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा। इसी स्टेजिंग एरिया में सभी संसाधनों को मोबलाइज किया जाएगा और यहीं से बचाव एवं राहत टीमों को घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारी पहले ही तय कर दी गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारी मैगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दें।

बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जबकि, कई अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भी इस बैठक में भाग लिया।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!