पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पर पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए मातृशक्ति को सम्मान दिया।

 

प्रोफेसर धूमल ने कहा कि मातृशक्ति हमारे जीवन का आधार है और वृक्ष हमारे पर्यावरण का। इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करे।

 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि हम सबका दायित्व है। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!