बालकृष्ण और 6 अन्य आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

हमीरपुर, 5 जून पिछले हफ्ते सदर पुलिस द्वारा चिट्टे के मामले में की गई कार्रवाई में और गिरफ्तार किए गए बालकृष्ण समेत 7 युवकों को कोर्ट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वीरवार दोपहर बाद इन सभी 7 आरोपियों अंकुर ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद गांव रोहलवीं, ठठवाणी तहसील व जिला हमीरपुर, राजेन्द्र शर्मा पुत्र कर्म चंद गांव रुढान, बलोह भोरंज, शुभम शर्मा पुत्र स्व. विजय कुमार निवासी गांव गुदवी, बोहणी तहसील हमीरपुर, रमन जसवाल पुत्र हरीश कुमार निवासी गांव बलोह, संजय कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी निवासी जाहू, रजनीश ठाकुर पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बलोह और बालकृष्ण निवासी चमनेड जिला हमीरपुर को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने ये फैसला सुनाया हैं। इन्हे चिट्टे की खरीद और सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!