उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जहल से किया एक पेड़ मां के नाम-2.0 अभियान का शुभारंभ

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज चच्योट-दो शिक्षा खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जहल में पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम-2.0 अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने और मातृत्व का सम्मान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

 

इस अवसर पर पाठशाला के छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम के तहत वन विभाग के सौजन्य से विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे रोपित किए गए। उपायुक्त ने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी व उनकी माताएं यह संदेश घर-घर तक पहुंचाएं और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पर्यावरण की रक्षा के प्रति सभी को जागरूक भी करें।

 

इसके उपरांत उपायुक्त स्थानीय पाठशाला का निरीक्षण भी किया और पाठशाला प्रबंधन से यहां प्रदत्त सुविधाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) लक्ष्मण कनैत, उप निदेशक उच्च शिक्षा यशवीर धीमान, स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनेश्वरी देवी सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!