हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 6 और नए बस अड्डों का प्रस्ताव, जमीन चिन्हित कर दी गई है

राज्य में सरकार नए बस अड्डों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। लगातार यहां एक के बाद एक नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। कुछ नए बस अड्डे उदघाटन के लिए तैयार पड़े हैं तो कुछेक नए बस अड्डों के प्रस्ताव बस अड्डा मेनेजमेंट सोसायटी ने सरकार को भेजे हैं। इनके लिए जमीन का चयन हो चुका है और इंतजार सिर्फ बजट मिलने का है। मुख्यमंत्री जैसे ही प्रस्तावित अड्डों को लेकर घोषणा करेंगे तो इनका बजट भी मिलना शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार बस अड्डा मेनेजमेंट अथॉरिटी प्रदेश के छह स्थानों पर नए बस अड्डे बनाएगा। बस अड्डा प्राधिकरण इन बस अड्डों का निर्माण करवाएगा। पिछले काफी समय से यह बस अड्डे नियमों के फेर में फंसे हुए थे। अब इन्हें जमीन चिन्हित करने के बाद एफसीए की क्लीयरेंस भी मिल गई है। बस अड्डा प्राधिकरण ने इनके निर्माण को लेकर सभी तरह की औपचारिक्ताओं को भी पूरा कर दिया है।

जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। निगम प्रबंधन का तर्क है कि तय सीमा के भीतर इसके काम को पूरा किया जाएगा ताकी यात्रियों को बस अड्डों पर सभी तरह की सुविधाएं मिल सकें। इन बस अड्डों में सुजानपुर, भोटा, फतेहपुर, बद्दी, भोरंज व हमीरपुर शामिल है। पिछले काफी समय से इनका निर्माण कार्य लटका हुआ था। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस अड्डा प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए। यह बस अड्डे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। यहां पर बसों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा शॉपिंग काम्पलेक्स भी बनाया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!