गौरव जैन प्रेस क्लब सुजानपुर के अध्यक्ष चुने गए

उपमंडल सुजानपुर के पत्रकारों की बैठक सुजानपुर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर ने की जबकि महासचिव सुरेंद्र कटोच एवं कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस क्लब सुजानपुर के गठन की चर्चा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रेस क्लब सुजानपुर का पंजीकरण शीघ्र किया जाए। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पत्रकार गौरव जैन को अध्यक्ष और पत्रकार सुरजीत सिंह को महासचिव चुना गया। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि सदस्यों की सहमति के साथ ही कार्यकारिणी का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा और पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। बैठक में प्रेस क्लब हमीरपुर द्वारा रजत जयंती समारोह के लिए दिए गए निमंत्रण को भी स्वीकृति दी गई । गौरव जैन ने कहा कि प्रेस क्लब सुजानपुर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देगा। बैठक में पत्रकार संजय गुप्ता, राजीव जसवाल, राजन मेहता, विपुल गुप्ता, राकेश कटोच, इत्यादि मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!