बंगाणा में पहली बार हुआ कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन, उपमुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रथम कुटलैहड़ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ‘पिपलू मेला–2025’ की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। इस स्मारिका में मेले के इतिहास, कुटलैहड़ की सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ विधायक विवेक शर्मा ‘विक्कू’ के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को ‘एक साल बेमिसाल’ शीर्षक के अंतर्गत समाहित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ महोत्सव के आयोजन और इस संकलन की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि इस वर्ष एक नई पहल के अंतर्गत बंगाणा के भलेत में कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन किया गया है। विधायक विवेक शर्मा की नवाचारी सोच, पहल और मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक चेतना और लोक विरासत के उत्थान को समर्पित है।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मौदगिल एवं देशराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सत्य देवी सहित अन्य जन प्रतिनिधि, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!