हिमाचल के मंडी में बेटे ने बाप को मार डाला: मंडी में सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या, इस बात से नाराज था कातिल

घोर कलयुग हिमाचल के मंडी में बहू बेटे के झगड़े में बीच बचाव कर रहे सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेटे पर पिता की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।

उपमंडल जोगिंद्रनगर की द्रुब्बल पंचायत के द्रोबड़ा गांव में बेटे पर पिता की हत्या करने के आरोप लगे हैं। हत्या की घटना सोमवार देर शाम की है। आरोप है कि घर में बेटे और बहू के बीच झगड़ा चल रहा था। बीच बचाव के लिए जब पिता आए तो बेटे ने तैश में आकर बाप पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन जब अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपी की माता नागण देवी के बयान पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!