जिला हमीरपुर के लाहलड़ी निवासियों ने लगाई छबील

हमीरपुर – शिमला राज्य सड़क मार्ग के किनारे हमीरपुर नगर के साथ लगते गांव लाहलड़ी के निवासियों ने छबील लगाई।हर वर्ष की भान्ति इस बार भी शनिवार को छबील में ठंडे मीठे जल के साथ फल आदि भी बांटे।इस भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों व वाहनों में सफर कर यात्रियों ने छबील से पानी पी कर प्यास बुझाई।यह जानकारी मणिमहेश सेवा दल के अध्यक्ष रविन्द्र पटियाल ने दी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान लाहलड़ी व इर्द-गिर्द के क्षेत्रवासी धानछो में लंगर सेवा लगायेंगे।जिस के लिए सभी प्रकार की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।इस अवसर पर पंकज पटियाल,मनोज पटियाल, पूर्व सूबेदार करतार सिंह पटियाल,परजा राम ,संजीव पटियाल, दिव्यांश, विशाल,बंटू, प्रमोद सिंह,लेख राज,दीप राज,राज कुमार, वरुण पटियाल व देव राज आदि ने सेवा में भाग लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!