जिला हमीरपुर पुलिस ने अवैध खनन गतिविधियों पर 48800 रुपए जुर्माना वसूल किया गया

जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत खनन माफिया के विरुद्ध पिछले 24 घंटों के दौरान सख्त कार्रवाई की गई।जिसमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को पकड़ा गया व संबंधित चालकों व मालिकों के विरुद्ध उलंघना करने पर 12 चालान किए गए है। इनमें से 10 वाहनें से कुल 48800 रुपए जुर्माना वसूल किया गया तथा दो वाहनों के चालान माननीय न्यायालय को प्रषित किए गए है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में चलाया गया और इसमें सभी पुलिस टीमों ने बड़ी सजगता एवं तत्परता के साथ कार्य किया गया है। जिला पुलिस जिला हमीरपुर ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना, संबंधित थाना के पर्यवेक्षण अधिकारी को दें ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जा सके। बताते चलें कि जिला हमीरपुर पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!