जिला पुलिस हमीरपुर के थाना भोरंज के अधीन पुलिस की एक टीम ने नाके के दौरान उतम सिहं पुत्र स्व० दुर्गा सिंह निवासी गाव ककरोल, डाकघर भरेडी ,तहसील भोरज,जिला हमीरपुर के कब्जे से 24 बोतलें अवैध देशी शराब ऊना नं०1 की बरामद कीं।उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करके हिप्र आबकारी अधिनियम की धारा के अधीन पुलिस थाना भोरंज में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने दी है।
