हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेश में पांचवा व जिला हमीरपुर में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर गार्गी ठाकुर को टोपी शाल व संस्था का स्मृति चिन्ह प्रदान कर के सम्मानित किया ।
नवीन शर्मा ने कहा कि गार्गी ने 98.86 प्रतिशत अंक ले कर अपने माता पिता , अपने अध्यापकों व अपने स्कूल के साथ साथ पूरे हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है ।उन्होंने कहा कि हम गार्गी को आने वाले समय में सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं ।
गार्गी ठाकुर के माता पिता व नाना प्रेम सिंह भरमौरिया ने बेटी को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था का धन्यवाद किया ।
इस अवसर पर नवीन शर्मा ने साथ अश्वनी, अभी पटियाल और राजीव धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे ।
