जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध

मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में सामान्य जल में मछली प्रजनन को प्रोत्साहित करने तथा मत्स्य संरक्षण के दृष्टिगत प्रदेश के साथ-साथ मंडी जिला में भी 16 जून से 15 अगस्त तक मछली शिकार व विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध मछली का शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि मछली के अवैध शिकार की रोकथाम के लिए विभागीय टीम द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है।

उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अवैध मछली शिकार से बचें तथा यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे उनके कार्यालय को सूचित करें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!