सेरी मंच मंडी में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच, मंडी में प्रातः 6ः30 बजे से 8ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ मदन कुमार ने आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योग दिवस का आयोजन प्रेरणादायक, अनुशासित और जन-सामान्य की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। योग दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तर पर भी किया जाएगा। इस संबंध में एडीएम ने आयुष विभाग को उपमंडल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम मंडी रूपिन्द्र कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कालिया, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!