लुद्दर महादेव मेला में आयोजित हुआ 27वां विशाल भंडारा, मुख्य अतिथि चेयरमैन राजीव राणा

भोरंज (हमीरपुर), 18 जून — भोरंज उपमंडल के पावन तीर्थस्थल लुद्दर महादेव में मंगलवार को भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित रुद्रेश्वर महादेव मेले के अंतर्गत 27वां विशाल भंडारा धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

भंडारे का शुभारंभ आज से 27 बर्ष पहले पंडित श्री मस्त राम शर्मा और पंडित मनोहर शर्मा शास्त्री द्वारा किया गया था ।

इस बर्ष 27 वां विशाल भंडारा भी पंडित मनोहर शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ, और ततपश्चात् श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से परिपूर्ण लंगर प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन में मदन लाल, कृष्ण लाल व ब्यास देव ने प्रबंधक समिति के रूप में व्यवस्था संभाली।

माँ पार्वती की तपोस्थली और स्वयंभू शिवलिंग की उपस्थिति के कारण क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्यातिथि चेयरमैन राजीव राणा ने कहा कि लुद्दर महादेव की यह परंपरा हर वर्ष आस्था को और गहरा करती है, और यहाँ आने मात्र से आत्मा को शांति और ईश्वर से साक्षात्कार जैसा अनुभव होता है,केकेसी चेयरमैन राजीव राणा ने की भगवान शिव से भोरंज की सुख-शांति की कामना भी की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, सेवकों और आयोजकों का स्थानीय लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता की कामना की।

इस दौरान मुख्य आयोजक अनमोल शर्मा, सी.पी. शर्मा, नेहा शर्मा

सहयोगी आयोजक नरेश, पंकज व अंकित भी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रजत राणा, उपाध्यक्ष भोरंज जगदेव चंद, संजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!