प्रेस नोट (कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 26 जून को मंडी दौरे पर 1.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फल एवं सब्जी उप मंडी का करेंगे उद्घाटन

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 26 जून को मंडी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी कृषि उपज मंडी समिति मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंत्री प्रो. चंद्र कुमार  1.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी उप मंडी जाछ का उद्घाटन करेंगे।

संजीव गुलेरिया ने बताया कि यह उप मंडी क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगी, जिससे उन्हें अपनी उपज के उचित मूल्य प्राप्त करने और विपणन की बेहतर व्यवस्था का लाभ मिलेगा।  किसान अब अपनी फल एवं सब्जी की उपज स्थानीय स्तर पर ही बेच सकेंगे जिससे परिवहन लागत में कमी आएगी और आमदनी में वृद्धि होगी। यह परियोजना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की किसान हितैषी सोच का प्रतिफल है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि प्रो. चंद्र कुमार अपने इस दौरे के दौरान स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में मंत्री कृषि क्षेत्र में सरकार की नीतियों, योजनाओं और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा करेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!