वस्तुओं के ढुलान, लदाई एवं उतराई के लिए निविदाएं आमंत्रित

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विजेन्द्र सिंह ने आज यहां बताया कि वर्ष 2025-26 की जुलाई, 2025 से मार्च, 2026 तक की अवधि के लिए लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्रों से उनके अंतर्गत आने वाली उचित मूल्य की दुकानों तक वस्तुओं के ढुलान के लिए निविदा दाताओं से आनलाईन निविदा आमंत्रित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि निविदाएं थोक बिक्री केंद्र लुणापानी, जोगिन्द्रनगर, चुराग, सरकाघाट, बालीचैकी, चैकी, करसोग, थुनाग, तल्याहड़, सुन्दरनगर, पधर, बरोट, चैलचैक, धर्मपुर, बलद्वाड़ा, संधोल तथा लडभड़ोल के लिए आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि आनलाईन निविदा 03 जुलाई, 2025 को दोपहर 12.00 बजे तक संबंधित पोर्टल पर अपलोड हो जानी चाहिए तथा प्राप्त निविदायें 04 जुलाई, 2025 को सुबह 11 बजे निविदा दाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त मंडी या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के सम्मुख जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी के कार्यालय में खोली जायेगी।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने बताया कि इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-27 यानि जुलाई, 2025 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि  के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम मंडी, बलद्वाड़ा, लुणापानी, सुन्दरनगर, चुराग,  सरकाघाट, लड़भड़ोल, तथा बालीचैकी में विनिर्दिष्ट वस्तुओं की लदाई एवं उतराई के मजदूरी कार्य के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जो कि पहली जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे तक आनलाईन पोर्टल पर अपलोड हो जानी चाहिए तथा प्राप्त निविदाएं 2 जुलाई को सुबह 11 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त मंडी या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के सम्मुख जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी के कार्यालय में खोली जायेगी।
अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!