राधा स्वामी सत्संग के प्रवचनों ने लगाया ‘आर्थिक चमत्कार’!एचआरटीसी को मात्र कुछ दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की रिकॉर्ड कमाई!

हमीरपुर (विशेष संवाददाता):आध्यात्मिक आयोजनों की शक्ति का एक और चमत्कार सामने आया है! राधा स्वामी सत्संग व्यास के सर्वोच्च गुरु बाबा गुरिंदर सिंह जी महाराज के प्रवचनों ने न सिर्फ लाखों भक्तों के मन को प्रकाशित किया, बल्कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के खजाने को भी भर दिया।

*बसों ने बरसाया पैसा, एचआरटीसी खुशहाल!*

हमीरपुर डिवीजन ने परौर (कांगड़ा) और भोटा (हमीरपुर) के लिए चलाई गई विशेष बसों से केवल कुछ दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की शानदार आमदनी अर्जित की है। विस्तृत जानकारी देते हुए डिवीजनल मैनेजर राजकुमार ने बताया कि, परौर के लिए चलाई गई बसों से 4 लाख 34 हजार 241 रुपये की आय हुई। वहीं भोटा के लिए चलाई गई बसों ने एक लाख रुपये का योगदान दिया और उन्होंने बताया कि इसके इलावा हमीरपुर से चलीं 28 स्थानीय बसों ने भी 63.80 पैसे प्रति किलोमीटर की उच्च आय दर्ज की।

*संगत का सैलाब, एचआरटीसी का लाभ!*
बाबा गुरिंदर सिंह जी महाराज के प्रवचन सुनने के लिए पूरे प्रदेश से हजारों श्रद्धालु परौर और भोटा स्थित सत्संग भवनों में उमड़ पड़े। भक्तों के इस जनसैलाब ने निजी वाहनों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन पर भी अभूतपूर्व दबाव डाला, जिससे एचआरटीसी को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ हुआ।

*धर्म और विकास का अनूठा मेल!*
यह आयोजन साबित करता है कि धार्मिक-आध्यात्मिक गतिविधियाँ न सिर्फ मानव मन को शांति देती हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करती हैं। एचआरटीसी के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जिसने साबित किया कि सार्वजनिक सेवाएँ और आध्यात्मिक उत्थान साथ-साथ चल सकते हैं!

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!