एडीएम और एसपी ने पाड़छु पुल का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन लाल ने बुधवार को पाड़छु पुल के समीप जलभराव के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

डॉ. मदन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी को 24 घंटे के भीतर पानी और मलबे की स्थायी निकासी का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान राहत कार्यों में प्रयुक्त मशीनरी की संख्या में बढ़ोतरी करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि कार्य में और तेजी लाई जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मलबे का निष्पादन निर्धारित डंपिंग साइट पर ही किया जाए।

एसपी साक्षी वर्मा ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पानी और मलबे की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!