किसमें कितना है दम टीवी रियलिटी शो में मनसीरत कौर ने हासिल किया सेकंड रनर-अप पोजिशन  

26 जून () : मंडी की उभरती हुई डांसर मनसीरत कौर ने प्रतिष्ठित किसमें कितना है दम टीवी रियलिटी शो में सेकंड रनर-अप पोजिशन प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस शो का ग्रैंड फिनाले हाल ही में संगरूर – पंजाब में आयोजित किया गया।  

प्रतियोगिता के चार अलग-अलग चरण हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुए थे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मनसीरत कौर ने फिनाले तक का सफर तय किया।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता सुरिंदर पाल सिंह जो एम एल एस एम कॉलेज सुंदरनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, और माता प्रियंका वर्मा जो निजी स्कूल मंडी में शिक्षिका हैं फिनाले राउंड की तैयारी में डांस टीचर मिस आंचल का मार्गदर्शन बेहद अहम रहा, जिसके लिए मनसीरत ने विशेष धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, स्कूल प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने हर स्तर पर सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान किया। मनसीरत कौर ने फीट आफ फायर डांस अकैडमी के एम डी अमित भाटिया का भी आभार जताया यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मंडी जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!