एनजीटी आदेशों की अनुपालना को लेकर मासिक बैठक का आयोजन

धर्मशाला, 27 जून। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज धर्मशाला स्थित सभागार में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने की।

 

बैठक के दौरान एनजीटी मामलों में की गई प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक में एडीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इससे पहले राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता ई. वरुण गुप्ता ने एडीसी का स्वागत किया और विस्तृत जानकारी दी।

 

बैठक में ई० वरुण गुप्ता, सहायक पर्यावरण अभियन्ता द्वारा माननीय न्यायालय के ओदशों की अनुपालना बारे अवगत करवाया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को उनकी अनुपालना करने बारे व उसकी रिपार्ट हि०प्र० राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड धर्मशाला में आगामी बैठक से पहले जमा करवाने हेतू निर्देशित किया गया।

 

इस अवसर पर एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, खनन अधिकारी नूरपुर, डीएसपी नूरपुर सहित स्वास्थय, परिवहन ,कृषि एवं बागवानी पुलिस तथा शहरी निकायों से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!