वार्ड नंबर 10 में सड़क का होगा विस्तार, एंबुलेंस मार्ग होगा सुगम — डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया निरीक्षण

वार्ड नंबर 10 के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से संकरे रास्ते की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में अब जल्द ही सड़क को एंबुलेंस योग्य बनाया जाएगा। इस कार्य की पहल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने की है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी कार्य योजना पर चर्चा की।

 

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि, “यह मार्ग वर्षों से उपेक्षित रहा है, जिससे आपातकालीन सेवाएं, विशेषकर एंबुलेंस, समय पर नहीं पहुंच पाती थीं। लेकिन अब इसे जल्द ही चौड़ा किया जाएगा जिससे लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”

 

इस प्रयास में खास बात यह रही कि स्थानीय निवासियों ने जनहित में आगे बढ़कर सड़क चौड़ीकरण हेतु अपनी निजी भूमि का हिस्सा देने का निर्णय लिया। इस पर डॉ. वर्मा ने सभी नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह सामूहिक सहयोग एक मिसाल है, जो दिखाता है कि समाज जब एकजुट होता है, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता।”

 

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अभियंता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से जल निकासी, स्थानीय घरों की संरचना और ट्रैफिक पर सकारात्मक असर पड़ेगा l भूमि सीमांकन की प्रक्रिया पूरा करके जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

निर्माण के दौरान गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि वे इसी तरह क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!