मंडी में 44 सडक़ें बंद, 340 ट्रांसफार्मर ठप

मंडी जिला में बरसात के मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। जिला में गत दिनों से दिन-रात को झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते जिला के नदी-नाले उफान पर है। वहीं भू-स्खलन के कारण सडक़ अवरुद्ध होना शुरू हो गई। बरसात के पहली बारिश से अभी तक जिला में 44 सडक़ें बंद हो गई। इसमें धर्मपुर डिवीजन में 15, सराज में 12, मंडी डिवीजन-दो, गोहर और सुंदरनगर में एक-एक सडक़ मार्ग बंद है। जबकि थलौट में 12 और पद्धर में दो सडक़ मार्ग भू-स्खलन के कारण बंद पड़े हुए हैें। जिला में सबसे अधिक सडक़ें धर्मपुर क्षेत्र में बंद है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रविवार सुबह 10 बजे तक जिला मेंं करीब 72 संपर्क सहित अन्य मार्ग बंद थे। लेकिन लोक निर्माण विभाग की टीम ने बारिश के बीच भी सडक़ों बहाल करने का कार्य जारी रखा। जिसके चलते रविवार शाम चार बजे तक 28 सडक़ मार्ग बहाल किए।

जिला में अभी भी 44 सडक़ मार्ग बंद हैं। इसके अलावा बारिश के कारण विद्युत विभाग के जिला में 340 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। इसमें मंडी में 32, गोहर में 206, सुंदरनगर में 81, धर्मपुर में एक, जोगिंद्रनगर में आठ और थलौट 12 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते उक्त क्षेत्र के गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। इस बारे में उपायुक्त मंडी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने लोगों से स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली हर चेतावनी पर ध्यान देने और आपात स्थिति में आवश्यकता पडऩे पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करने की अपील की है।

पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ब्यास नदी पर बनाए गए लारजी डैम की फ्लशिंग के चलते बीबीएमबी प्रबंधन ने पंडोह डैम के पांचों गेट खोल दिए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!