हमीरपुर, 1 जुलाई, मंगलवार तड़के शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने समीरपुर पंचायत में खूब तांडव मचाया। बारिश से जहां एक ओर कुछ मकान की नीवें निकलने से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। समीरपुर गांव में रिहाईशी मकान की दीवार गिरने से नूरा देवी पत्नी धर्म सिंह का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी घटना में लहासा गिरने से संगरोह खुर्द गांव के कांता देवी पत्नी धर्मचंद का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में मकान के अंदर सोए बेटा और मां इसकी चपेट में आने से बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह यह हादसा पेश आया। पंचायत के प्रधान चंद्र मोहन मैं सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द फौरी सहायता और उचित मुआवजा प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कुछ निर्माणाधीन कंपनी की कटिंग के चलते कुछ अन्य मकान भी खतरे की जद में आ गये हैं। वे कभी भी धराशाई हो सकते हैं। पिछले कल सोमवार को भी इस गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक गौशाला और अंदर बंधी गाय भी आग की भेंट चढ़ गई थी
