मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन
के पंडित ने केंद्र कि मोदी सरकार से अपील कि है कि इंस्पैक्टरी राज से तुरंत छुटकारा दिलायें मोदी सरकार
एन के पंडित ने मण्डी से जारी मीडिया को दिए व्यान में कहा कि केंद्र सरकार जी एस टी कि आड़ में इंस्पैक्टरी राज से बिना बजह से व्यापारियों को बिना मतलब के तंग करने पर तुली हुई है !
मण्डी सदर कांग्रेस के प्रवक्ता एन के पंडित भी व्यापारियों के समर्थन में खुलकर कूद गए है ! उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि बिना बजह से व्यापारियों को जी एस टी विभाग द्वारा तंग किया जा रहा है एन के पंडित ने इंस्पैक्टरी राज का रोब दिखाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है ! उन्होंने जी एस टी विभाग कि कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल उठाये है !
एन के पंडित ने आज मण्डी में मीडिया को बताया कि जी एस टी विभाग द्वारा भारी भरकम पैनल्टी लगा कर इस गोरख धंधे को अंजाम देने में जुटा हुआ है व्यापारी कोई चोर नहीं होता बल्कि व्यापारी ईमानदारी से टैक्स देकर सरकार कि अर्थ व्यवस्था को मजबूत करता है एन के पंडित ने आरोप लगाया कि जी एस टी विभाग नए नए हथकंडे अपनाकर भारी पैनल्टी इंस्पैक्टरी राज का रोब दिखाकर वसूल रहा है जो कतई उचित नहीं है !
मण्डी सदर कांग्रेस के प्रवक्ता एन के पंडित ने कहा कि जब 2017 में मोदी सरकार द्वारा जी एस टी लागू किया था उस टाइम मोदी सरकार ने देश कि जनता से वायदा किया था कि इंस्पैक्टरी राज से पूरी तरह मुक्ति दिलाई जाएगी लगता है आज अपने वायदे से मोदी सरकार मुकर गयी है !
मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एन के पंडित ने आज अपनी ही सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह सुखू से मांग कि वो भी बिना बजह से व्यापारियों को तंग ना करके जी एस टी विभाग के इस इंस्पैक्टरी राज से जल्दी मुक्ति दिलायें और केंद्र कि मोदी सरकार से भी एन के पंडित ने अपील कि है कि वो भी इंस्पैक्टरी राज से मुक्ति दिलाकर देश कि जनता से किया हुआ वायदा निभायें और इंस्पैक्टरी राज से जल्दी ही मुक्ति दिलायें ताकी व्यापारियों कि इस समस्या का हल हो सके केंद्र और हिमाचल सरकार भी विभाग को निर्देशित करे कि वो भी बिना बजह से इंस्पैक्टरी राज का रोब दिखाना बंद करे जो कि सरकार और व्यापारी दोनों के लिए अच्छा है
