पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर पूर्व विधायकों और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ने समीरपुर में की शिष्टाचार भेंट,

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आज चम्बा के पूर्व विधायक पवन नैयर और भरमौर के पूर्व विधायक जिया लाल कपूर ने अपने साथियों सहित उनके निवास स्थान समीरपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने धूमल साहब का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

 

भेंट के दौरान प्रदेश व संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रो धूमल ने प्रदेश में हो रही भारी बरसात और चंबा क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों, भूस्खलन, सड़कों की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विधायक विपिन परमार, भाजपा प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक कपूर और भाजपा नेता विनय शर्मा ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!