नगर परिषद व नगर पंचायतों के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मंडी अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पड़ने वाली नगर परिषद सरकाघाट, सुन्दरनगर, नेरचैक व नगर पंचायत बलद्वाड़ा तथा संधोल के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समय अवधि में प्राप्त आक्षेप व सुझाव का निपटारा करने के उपरांत कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित नगर परिषद/नगर पंचायत के वार्ड परिसीमन की सूचना 2 जून, 2025 को जारी की गई थी। निर्धारित समय अवधि 13 जून, 2025 तक प्राप्त आक्षेप व सुझाव का निपटारा करने के उपरांत नगर परिषद सरकाघाट, सुन्दरनगर, नेरचैक व नगर पंचायत बलद्वाड़ा तथा संधोल के वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!