विधानसभा चुनाव को भाजपा की बड़ी तैयारी, प्रेम कुमार धूमल-शांता कुमार से मिले JP नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश के दो वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार के घर जाना विधानसभा चुनाव-2027 को साधने की तैयारी की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डा. राजीव बिंदल को नड्डा का साथ ले जाना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। 2022 में जो जख्म भाजपा को मिले और कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, उसकी भरपाई की तैयारी की जा रही है। पहली जुलाई को डा. राजीव बिंदल ने तीसरी बार भाजपा अध्यक्ष के रूप में मोर्चा संभाला। पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा की मजबूत जीत को सुनिश्चित करना है। दो जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल आगमन हुआ और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के दिग्गज नेता जगत प्रकाश नड्डा से मिले। चार जुलाई को भाजपा में एक बहुत बड़ा घटनाक्रम हुआ, जिससे स्पष्ट रूप से यह संकेत है कि इस बार 2027 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा एक मजबूत सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के वरिष्ठतम नेताओं से मिले, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार शामिल हैं। यह मुलाकात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद हुई है, जिससे इस मुलाकात का महत्त्व और ज्यादा बढ़ जाता है। जब प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शिमला में अपना इस टर्म का पहला अध्यक्ष भाषण दिया था, तो उन्होंने अपना लक्ष्य स्पष्ट कर दिया था कि 2027 में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!