रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

ऊना, 8 जुलाई। रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जिक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट का 1-1 पद शामिल है। जिला रोजगार अधिकार ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। 

अक्षय शर्मा ने बताया कि वीजा काउंसलर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (संबंधित क्षेत्र में अनुभव), आयु 22 से 42 वर्ष और वेतन 12 से 17 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। ऑफिस एग्जिक्यूटिव पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 2 से 3 साल का अनुभव, 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। एचआर मैनेजर पद के लिए एचआर में एमबीए, 2 से 3 साल का अनुभव, आयु 26 से 40 वर्ष और वेतन 16 से 21 हज़ार रूपये तथा रिसेप्शनिस्ट पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 21 से 40 वर्ष आयु सहित वेतन 8 से 12 हज़ार रूपये दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यथी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!