
सिद्ध बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा के लिए वीरवार को दरबार सजेगा। पूरे भारत में मनाए जाने वाले गुरु-शिष्य के इस पवित्र पर्व की दियोटसिद्ध धाम में छटा अनोखी रहती है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रमुख गद्दी श्रीसिद्ध बाबा बालकनाथ गुफा दियोटसिद्ध एवं महंत बाबा बालकनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से महंत आवास पर दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार 9जुलाई को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए नामदान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान इच्छुक श्रद्धालुओं ने महंतश्री से नामदान दीक्षा ग्रहण की है । गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर 10 जुलाई को सुबह 7 से शाम 4 बजे तक तक भी श्रद्धालुओं के लिए नामदान दीक्षा पाने का आयोजन किया गया है। महंत आवास प्रशासन की तरफ से दोनों ही दिन आखंड लंगर भंडारे का आयोजन भी किया गया है!
गद्दीनसीन महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरि जी महाराज के आदेशानुसार गुरु पूर्णिमा के समारोह के लिए महंत आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी जी महाराज, गद्दीनसीन महंत बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध का कहना है कि बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुरु पूर्णिमा पर्व के लिए तैयार हो चुका है। दो दिन तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम में सिद्ध गद्दी पर नामदान व सिद्ध संवाद की परंपरा को निभाया जाएगा। बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह है कि सिद्ध आयोजन की पावनता को ध्यान में रखकर अनुशासन व सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बॉक्स
आज होगी बाबा की चौकी
9 जुलाई को शाम 5 से रात 10 बजे तक बाबा बालक नाथ की चौकी का आयोजन किया गया ।, जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध गायक दीपक मान रोपड वाले व लखवीर लक्खा नवाँ शहर की जोड़ी न ने बाबा जी की चौकी मे उनकी महिमा का गुणगान कर आशीर्वाद लिया है! 10 जुलाई को भी गुरु पर्व से जुडी सभी रस्मो को अदा करने के बाद बाबा जी की विशाल चौकी का आयोजन रहेगा जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी! गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु बाल योगी के दरबार पहुंचना व महंतश्री का आशीर्वाद लेना अपना सौभाग्य मानते हैं, इस कारण इस पर्व के अवसर पर यहां बुधबार से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है।
समैला में महंतश्री चमन लाल देंगे नामदान की दीक्षा
गुरुपूर्णिमा के लिए आज सजेगा समैला दरबार,
बाबा जी की विशाल चौकी का होगा आयोजन!
ब्यूरो हमीरपुर
भगवान श्रीकृष्ण के वरदान से कलयुग में इंसाफ के देवता के रूप में अवतारित सच्ची सरकार बाबा सिद्धचानो वलीशाह के दरबार समैला में वीरवार 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस पर्व के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। गुरु पूर्णिमा के लिए सच्ची सरकार के दरबार में पंजाब व अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड़ अभी से ही जुटना शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं के तमाम इंतजाम किए हैं। वीरवार प्रातः 9 बजे से इस पवित्र पर्व के लिए सजे पंडाल में बाबा जी की चौकी का आयोजन शुरू होगा जोकि शाम 5 बजे तक निरंतर चलेगा।जबकि बुधवार को भी श्रद्धांलुओं के लिए शाम के समय नामदान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है! गद्दीनसीन महंत श्री चमन लाल महाराज सच्ची सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं को 8 से 11 बजे तक व दोपहर 1 से 2 तक नामदान देंगे। मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है ।
महंतश्री चमन लाल गद्दीनसीन सिद्धचानो मंदिर समैला ने कहा कि हर साल की भांति इस बार भी गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है! श्रद्धांलुओं की सुविधा के लिए 9 जुलाई से ही नामदान की सुविधा की गई है! 10 जुलाई को गुरु पर्व के मौके पर बाबा जी की विशाल चौकी का आयोजन होगा और नामदान की व्यवस्था भी रहेगी! दोनों ही दिन अटूट लंगर की व्यवस्था भी रहेगी! बाबा जी के सभी श्रद्धांलुओं से आग्रह है कि वह दरबार मे पंहुचकर आशीर्वाद ग्रहण करें!
