ब्रेकिंग न्यूज अवैध खनन पर पुलिस ने दो ट्रैक्टर लिए कब्जे में 

हमीरपुर, 10 जुलाई : जिला पुलिस ने अवैध खनन पर लगाम कसने और कारोबारियों को सबक सिखाने के लिए अभियान को गति दे दी है। इसी कड़ी में सदर पुलिस ने बुधवार देर शाम को मसियाणा खड्ड के पास दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है। पुलिस के आने की भनक पाकर दोनों ट्रैक्टर चालक भागने का प्रयास कर रहे थे परंतु पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक मसियाणा खड्ड, कुनाह खड्ड और शुक्कर खड्ड में अवैध खननकारियों के हौसले काफी बुलंद है। 

मामले की पुष्टि एस. एच.ओ. सदर यादेश कुमार ठाकुर ने की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!