मार्क्सवादी नेता भूपेंद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर पर किया भ्रष्टाचार का आरोप* *” कहा साढ़े तीन साल कहाँ सोए रहे अनुराग?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के नेता एवं पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने हमीरपुर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के निर्माण में भ्रष्टाचार, सर्वे में धांधली और लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े तीन साल तक ठाकुर ने प्रभावितों की पीड़ा को नजरअंदाज किया, लेकिन अब इतने साल बाद उन्हें जनता याद आई है।

*”निर्माण शुरू होते ही शुरू हो गई थी जनता की मुसीबत”*
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-03 का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसमें टोनी देवी, आवाह देवी और मंडी रूट शामिल था। उस समय अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने कहा, “जैसे ही निर्माण शुरू हुआ, सैकड़ों दुकानें और घर ध्वस्त कर दिए गए। लोग बेघर हुए, कई हादसे हुए, यहाँ तक कि ठाकुर के अपने गाँव समीरपुर में भी निर्माण कंपनी के डंगे (गोदाम) गिराए गए, लेकिन सांसद ने कोई रुचि नहीं दिखाई।”

*”अब 80% काम पूरा होने पर याद आई जनता?”*
मार्क्सवादी नेता ने कहा कि अब जबकि 70-80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और लोग थक-हारकर चुप बैठ गए हैं, तब अनुराग ठाकुर ने कंपनी के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है। “यह महज दिखावा है। साढ़े तीन साल तक वे कहाँ सोए रहे? जब लोग सड़कों पर आंसू बहा रहे थे, तब उनकी आवाज़ गायब थी,” उन्होंने कहा।

*”सर्वे में हुई भारी धांधली, पैसे लेकर बढ़वाई गई जमीन!”*
भूपेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस राजमार्ग के सर्वे में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। “PWD द्वारा करवाए गए सर्वे में राजनीतिक दबाव में अपनों को फायदा पहुँचाया गया। पैसे के लेन-देन के आधार पर जमीन का मुआवजा बढ़वाया गया। यह राजमार्ग जनसुविधा के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और लोगों को बेघर करने के लिए बनाया गया है!”

उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे नेताओं पर भरोसा कर सकते हैं, जो सत्ता में रहते हुए जनता की पीड़ा को नजरअंदाज करते हैं और चुनाव आते ही झूठे वादे करने लगते हैं। मार्क्सवादी पार्टी ने इस मामले में विस्तृत जाँच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!