हमीरपुर में पुलिस की कार्रवाई: चोरी के आरोपियों गिरफ्तार, मादक पदार्थ के साथ एक अन्य शख्स पकड़ा*

पवन धीमान, हमीरपुर

पुलिस ने हाल ही में दो अलग-अलग मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामला घर में घुसकर चोरी करने का है, जबकि दूसरा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ है।

 

*घर में घुसकर कैमरा तोड़ने और कंप्यूटर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

थाना सदर हमीरपुर में दिनांक 21-07-2025 को एक चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता हिना पत्नी हिमेश कुमार ने बताया था कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर कैमरे तोड़ दिए और एक कंप्यूटर व नकदी चुरा ली। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों—सूरज शर्मा (सुपुत्र कपिल देव, कृष्णानगर) और ललित ठाकुर (सुपुत्र होशियार सिंह, गांव कोलहड़ी)—को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किया गया कंप्यूटर का CPU भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

*नादौन में 221 ग्राम चरस के साथ शख्स गिरफ्तार*

इसी बीच, थाना नादौन की पुलिस टीम ने हरमंदिर मंडियाला में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 221 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपी बेद प्रकाश शर्मा (पुत्र श्री प्रकाश शर्मा, गांव बेला, नादौन) को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस द्वारा इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने पर जिला प्रशासन ने सराहना की है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!