हमीरपुर में आधा दर्जनों चोरिया करने वाला आरोपी गिरफ्तार थानेदार. यादेश ठाकुर की सूझबूझ से आया गिरफ्त में

पिछले एक लंबे अरसे से हमीरपुर में चोरी की करीब आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक यू. पी राज्य से ताल्लुक रखता है और पिछले लंबे समय से हमीरपुर के बाईपास के नजदीक अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी पर इससे पहले भी चोरी के आधा दर्जन के करीब और एनडीपीएस का मामले भी दर्ज है। युवक चिट्टे का आदी है।

। थाना प्रभारी. सदर यादेश कुमार ठाकुर की सूझबूझ से आया गिरफ्त में
हमीरपुर में चोरी समेत अन्य कई मामलों को सुलझाने वाले एस. एच. ओ. सदर यादेश की की सूझबूझ के चलते यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एस. एच. ओ. सदर यादेश ठाकुर और ट्रैफिक इंचार्ज संजय गाड़ी में भोटा, से हमीरपुर सदर थाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान यादेश ठाकुर की नजर खड्ड किनारे पैदल चल रहे इस आरोपी पर पड़ी। उन्होंने शक के आधार पर उसे रुकने बारे कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान आरोपी ने खडड मे बह रहे पानी मे छलांग लगा दी और उसे पकड़ने के लिए एस. एच. ओ. सदर यादेश और ट्रैफिक इंचार्ज संजय भी बिना समय गंवाए पानी मे उतर गए और उसे धर दबोचा।

इसके बारे में एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि सदर पुलिस एसएचओ ने चोरी के मामले में यूपी से संबंध रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह पहला मौका है कि शिकायत से पहले ही चोरी किया सामान बरामद हो चुका है आरोपी से गहनों की पोटली और नदी बरामद हुई है हमीरपुर पुलिस में आरोपी ने बताएं कि उसने शुक्रवार को दोपहर एक किसी घर से चोरी की है जिसमें गहने में बरामद किए गए हैं

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!