26 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा ‘कारगिल विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में वीर शहीदों की स्मृति मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला जिला की संजौली, राजकीय कन्या महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर व शिमला महानगर इकाई द्वारा उपयुक्त कार्यालय के बाहर वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई , जहां सेना, पुलिस के जवानों व अन्य पर्यटकों द्वारा व परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दिविज ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि “कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत की अदम्य साहस, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हमें अपने शहीदों के बलिदान को केवल याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी प्रयास करना चाहिए उन्होंने और बताया कि परिषद निरंतर युवाओं व विद्यार्थियों में देशसेवा के प्रति युवाओं को प्रेरित करता है ।
विद्यार्थी परिषद भविष्य में भी राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को युवाओं तक पहुँचाने के लिए इसी प्रकार के आयोजन करती रहेगी और देशभक्ति की भावना को हर छात्र के भीतर जागृत करने का प्रयास करती रहेगी। विभिन्न महाविद्यालय इकाइयों में भी विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया |
