हमीरपुर, 26 जुलाई : हमीरपुर जिला मे आधा दर्जन के करीब चोरी करने वाले प्रवासी आरोपी युवक को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी चिट्ट का आदि है। जिस वजह से वह गई चोरी कर चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया है कि वह होशियारपुर से चिट्टा खरीदता था। आरोपी सूरज पाल पुत्र राजकुमार निवासी डाकघर रामपुर बसंत शाहजहांपुर यू. पी.को गिरफ्तार करने के उपरांत कोर्ट में पेश किया गया,। कोर्टने उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस प्रवासी आरोपी पर पहले भी चोरी और एनडीपीएस के करीब आधा दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं।
इसके बारे में ए.एस. पी. राजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड मे कुछ अहम खुलासा होने की उम्मीद है।
