निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया धरना

जिले के पक्का भरो स्थित एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आहत परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीमें मौके पर पहुँचीं और स्थिति को शांत कराया। मृतका का पोस्टमार्टम आरकेजीएमसी हमीरपुर में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जाँच का आश्वासन दिया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!